शहीद स्थल से मंईयां का नाम लेकर हेमंत का भाजपा पर वार! कहा -2500 के बाद अब 15 लाख भी दे रही अबुआ सरकार

    कोल्हान की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक सेरेंगसिया घाटी आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की कहानी बताती है.  ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कोल विद्रोह की गवाही देती इस घाटी में हर वर्ष 02 फरवरी को शहीद दिवस मनाने की परंपरा  है. इस शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. शहीद को याद कर अपने संकल्प को दोहराया और भाजपा को निशाना बनाया.   

    शहीद स्थल से मंईयां का नाम लेकर हेमंत का भाजपा पर वार! कहा -2500 के बाद अब 15 लाख भी दे रही अबुआ सरकार

    रांची(RANCHI): कोल्हान की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक सेरेंगसिया घाटी आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की कहानी बताती है.  ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कोल विद्रोह की गवाही देती इस घाटी में हर वर्ष 02 फरवरी को शहीद दिवस मनाने की परंपरा  है. इस शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. शहीद को याद कर अपने संकल्प को दोहराया और भाजपा को निशाना बनाया.   

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सम्बोधन से पहले पूर्वज और बलिदान देने वाले को नमन किया. इसके बाद भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी भाजपा के लोग 15 लाख का झूठा वादा कर लुभाने की कोशिश करते है लेकिन आपकी अबुआ सरकार आपके हर वादे को पूरा कर रही है.उन्होंने बताया कि यह सरकार किसी रांची मुख्यालय से चलने वाली नहीं है. यह गाँव से चलने वाली सरकार है. और राज्य के सभी लोगों की हर मांग को पूरा कर रहे है.

    उन्होंने कहा कि अब हमें अपने पूर्वज का झारखंड बनाना है. बलिदान देने वालों ने एक सपना देखा था की आदिवासी डॉक्टर, इंजीनियर,वकील अधिकारी बने. जिस सपने को पूरा करने के लिए आपकी सरकार कई योजना लेकर आई है. आपको पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक पैसा सरकार देगी. गुरुजी क्रेडिट कार्ड में बिना किसी गारंटी के पढ़ने  के लिए लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है.जिससे गरीब बच्चा भी अधिकारी बन पाएगा.

          


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news