मुख्यमंत्री मंईयां  सम्मान योजना के लिए हेल्प डेस्क शुरू!जारी हुआ नंबर,योजना से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी   

    मुख्यमंत्री मंईयां  सम्मान योजना के लिए हेल्प डेस्क शुरू!जारी हुआ नंबर,योजना से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी   

    डुमरी(DUMRI):झारखंड सरकार की सबसे बड़ी योजना में शामिल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर प्रशासन रेस है. किसी भी कीमत कोई लाभूक को परेशानी ना हो इसे लेकर कई निर्णय लिए जा रहे है. जिससे किसी तरह की शिकायत को त्वरित निष्पादन किया जा सके. अब डुमरी में योजना से जुड़ी किसी तरह जानकारी लेने या शिकायत के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है.दो मोबाईल नंबर जारी किए गए है. जिसमें  8294459609 या 7765926101 पर फोन कॉल या WhatsApp पर अपनी शिकायत कर सकते है.      

    डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि झारखंड मंईयां  सम्मान योजना के लिए डुमरी प्रखंड कार्यालय में एक हेल्प डेस्क जा रहा है ताकि महिलाओं को अकाउंट में अगर पैसा नहीं जा रहा हो या किसी अन्य परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए हेल्फ डेस्क से उन्हें जानकारी मिलेगी. जहां हेल्प डेस्क में दो जनसेवकों को नियुक्त किया गया है इसमें शंकर कुमार और अखिलेश कुमार शामिल है साथ ही दो नंबर को भी सार्वजनिक किया गया है ताकि लोग फोन कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपने शिकायतों का निवारण करवा सकते हैं.

    वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीडीओ अन्वेषा ओना ने बताया कि महिलाओं को मिलने वाली मंईयां  सम्मान योजना की राशि सिंगल अकाउंट खाते में ही जाएगी और अगर किसी कारण से उनके अकाउंट में पैसा नहीं जा रहा है तो उनके अकाउंट का केवाईसी करवाना होगा. जबकि उन्होंने बताया कि डुमरी में कई पुरुषों को भी मंईयां  सम्मान योजना मिलने की शिकायत मिली है.  इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर ऐसी शिकायत सही पाई जाती है तो वैसे पुरुष लाभुकों को पर कार्रवाई करते हुए पैसा रिकवरी सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने बताया कि डुमरी में 46हजार 127 महिला लाभुकों को डीडीटी के माध्यम से पैसा चला गया है. कॉन्फ्रेंस में डुमरी अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा भी मौजूद थे.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news