रांची और आसपास के इलाके में भारी बारिश , पेड़ गिरने से जगह जगह आवागमन बाधित


रांची(RANCHI): लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं. वहीं शहरी क्षेत्र में बारिश आफत बन गयी है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है.

इन सड़कों पर गिरा पेड़
युवराज पैलेस के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
क्लब रोड सिरमटोली चौक के पास सड़क पर पेड़ गिरा है.
पुरुलिया रोड नामकोम पुराना थाना के पास ट्रक पर एक पेड़ गिरा रोड जाम है.
रांची खूंटी रोड में बीच सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरा जिससे आवागमन बाधित,स्थानीय लोग पेड़ हटाने में जुड़े
धुर्वा शर्मा रोड में सड़क पर गिरा पेड़
खूंटी रांची रोड हरदाग में गाड़ियों की लंबी कतार लगी, रास्ते में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरे.गाड़ियों को भी हुआ नुकसान, अच्छी बात ये है कि कोई हताहत नहीं
सुबह से पेड़ गुरने से कई रास्ते ब्लॉक है. वहीं प्रशासन की सुस्ती पर भी सवाल खड़ा हो रहा है.आखिर कहा सोया हुआ है.आपदा प्रबंधन विभाग. हालांकि रांची नगर निगम के द्वारा शहर में गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
4+