दुमका: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, दर्जनों लोग घायल  

    दुमका: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, दर्जनों लोग घायल

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ नोनीहाट मार्ग पर घोरटोपी गांव के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में भर्ती कराया गया. दो के गंभीर स्थिति को देखते हुए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया

    पूजा करने आए थे बसुकीनाथ 

    जानकारी के अनुसार कुछ श्रद्धालु पूजा करने के लिए बिहार के कटिहार से दुमका के बसुकीनाथ आए थे. बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वापस कटिहार लौट रहे थे. इस दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 



    Related News