Supreme Court में 4 अगस्त को CM हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टा और शेल कंपनी मामले की सुनवाई

    Supreme Court में 4 अगस्त को CM हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टा और शेल कंपनी मामले की सुनवाई

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की याचिका पर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में खनन पट्टा और शेल कंपनी मामले में सुनवाई हुई. जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय कर दी गई.

    आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने कहा था कि दोनों याचिका आम जनता से जुड़ी है, इसलिए मामले पर सुनवाई होगी. जिसके बाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिस पर कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया और सुनवाई की तारीख 4 अगस्त तय कर दी गई.

    ये भी देखें:

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमेरिका में झारखंड की दो बेटियां दिखाएंगी दम

    सुप्रीम कोर्ट के अलावा यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में भी चल रहा है. मुख्यमंत्री से जुड़े दोनों मामले में झारखंड हाईकोर्ट में कल सुनवाई होनी है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के अधिवक्ता मामले को खारिज करने की मांग लगातार उठा रहे हैं.     





    Related News