राज्य में बढ़ते डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखी बैठक, दिए कई निर्देश 

    राज्य में बढ़ते डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखी बैठक, दिए कई निर्देश 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : देशभर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वहीं झारखंड राज्य में भी कई मामले पाए गए हैं . अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी हुई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक रखी गई. जमशेदपुर के जिला के उपयुक्त कार्यालय सभागार में  झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मौजूदगी मे ये बैठक रखी गई है. वंही मंत्री की ओर से मुख्य रूप से जिले मे डेंगू के बढ़ते प्रकोप को  रोक थाम कों लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया.

    बैठक में डेंगू को लेकर दिशा निर्देश 

    इस बैठक मे जिला के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, धालभूम अनुमंडल  टाटा स्टील और प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, बता दें कि वर्तमान समय मे पूर्वी सिंहभूम जिले मे डेंगू का प्रकोप काफ़ी बढ़ चूका है और अब तक डेंगू से कई मौत भी हो चुकी है. इसमें बच्चे भी शामिल है, बैठक के दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव, खाली स्थलों पर जल के जमाव कों खाली करने, सरकारी अस्पतालों मे ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज हो साथ ही कम से कम राशि मे लोगों की जाँच हो सके इसको लेकर मंत्री के द्वारा बैठक मे दिशा निर्देश दिया गया. 

    सरकारी योजनाओं की समीक्षा

    साथ ही स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचने के उपाय बताने सम्बन्धी निर्देश भी दिये गए, वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिले में चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. जिसमें मुख्य रूप से मानगो क्षेत्र में पानी टंकी का निर्माण साथी स्वच्छता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. साथी  ही तमाम योजनाएं पूर्ण हो और लगातार चलने वाले योजनाओं कों गति भी मिल सके. वंही डेंगू पर जल्द से जल्द लगाम लगाए जाने की भी बात कही.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news