गोमो रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से कटकर हेड कांस्टेबल की मौत, सौ मीटर तक फैले थे शरीर के टुकड़े 

    गोमो रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से कटकर हेड कांस्टेबल की मौत, सौ मीटर तक फैले थे शरीर के टुकड़े 

    धनबाद(DHANBAD): गोमो यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर रविवार की रात एक ह्रदय विदारक घटना घटी.  हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की रन ओवर  होने से मौत हो गई. उनका शव कई टुकड़ो में मिला है. जितेंद्र कुमार आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे.  सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव देखने के बाद तो इलाके में कोहराम मच गया. अधिकारी भागे भागे रेलवे लाइन पर पहुंचे. कम से कम 100 मीटर तक ट्रेन उन्हें खींचकर ले गई थी. लाश  पूरी तरह से क्षत-विक्षत दिख रही थी. जितेंद्र कुमार बिहार के नवादा के मूल रूप से रहने वाले थे. 

    3 साल पहले आये थे गोमो

    3 साल पहले ही स्थानांतरित होकर गोमो आए थे.  पीडब्ल्यू आई ऑफिस के समीप डाउन लाइन पर उनकी तैनाती थी. प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण यह बात साफ नहीं हो पाई है कि घटना कैसे हुई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इसी तरह की एक घटना धनबाद के भौरा  में भी कुछ दिनों पहले सामने आई थी. भौरा  जीआरपी प्रभारी रेल से रन ओवर हो गए थे. उनका शव  भी दो टुकड़ों में बटा मिला था.

    रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news