पिस्टल लेकर युवक के साथ कर रहा था मारपीट चलने वाली थी गोली! लेकिन पुलिस ने धर दबोचा 

    पिस्टल लेकर युवक के साथ कर रहा था मारपीट चलने वाली थी गोली! लेकिन पुलिस ने धर दबोचा 

    रांची(RANCHI): लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के तमाम जिलों में पुलिस अलर्ट मोड़ में आ कर काम कर रही है.  इसी की तहत रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया है, साथ में तीन जिंदा कारतूस और एक मैसेज भी बरामद की गई है. बता दें कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. इसका खुलासा रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर किया.


    युवक के साथ कर रहा था मारपीट 


    सीटीएसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि लोअर बाजार और खादगड़ा पुलिस को सूचना मिले थी एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है. मारपीट करने वाले युवक के पास पिस्तौल है और वह पिस्टल के बट से ही उसे मार रहा है. सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके वारदात पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधी सनकी उर्फ से सैकि कश्यप जो 28 वर्ष का है वह भागने लगा. जिसे खदेड़कर पुलिस ने गिरफ्तार किया.चेकिंग के दौरान उसके पास से 7.065 बोर का एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया.


    किसी भी कीमत पर अशांति फैलाने वाले को पुलिस नहीं छोड़ेगी 


    पुलिस पूरी तरह से चुनाव को लेकर अलर्ट है, और राजधानी रांची की सुरक्षा को लेकर भी चाक चौबंद है. किसी की कीमत पर अशांति फैलाने वाले लोगों को पुलिस छोड़ेगी नहीं. इस कार्रवाई में लोअर बाजार प्रभारी दयानंद कुमार,खादगड़ा प्रभारी संजीव कुमार, पु अ नि रिजवान अंसारी समेत कई जवान इस छापेमारी में शामिल थे.


    रिपोर्ट. समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news