Big Breaking : हज़ारीबाग़ के बड़कागाँव में एक बार फिर से टीपीसी नक्सलियों का उत्पात, जेसीबी और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले 

    Big Breaking : हज़ारीबाग़ के बड़कागाँव में एक बार फिर से टीपीसी नक्सलियों का उत्पात, जेसीबी और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले 

    Tnp Desk:- हजारीबाग के बड़कागांव थाना इलाके में नक्सलियों का एकबार फिर उत्पात देखा गया. बताया जा रहा है कि बेलादोर से गोबरदहा रोड का काम कर रही कंपनी के साइट पर टीपीसीसी नक्सली संगठन के नक्सलवादियों ने धावा बोल दिया. जिसके बाद एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया. 

    नक्सलियों ने चिपाकाया पोस्टर 

    नक्सलियों का उत्पात औऱ दहशत इतने से कम नहीं हुआ, बल्कि मुंशी के साथ भी मारपीट और गोलीबारी की गई . दहशत फैलने के लिए साइट पर पोस्टर भी चिपकाया गया. जिसमे लिखा गया है कि बिना टीपीएससी नक्सली संगठन से बात किए बिना काम चालू नहीं होगा , ठेकेदारों को काम बंद करने की चेतावनी दी गई है . अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

    मौके पर पहुंची पुलिस 

    नक्सलियों की इस हरकत से आस-पास के इलाके में खौफ है. वही, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. आपको बता दे कि पिछले दिनों भी बड़कागांव क्षेत्र में नक्सली संगठन और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ था. जिसमें तीन की संख्या में नक्सली गिरफ्तार किए गए थे और  एक नक्सली को गोली भी लगने की सूचना मिली थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news