तलवार से होगा नफरत का कत्ल ! अशोक सिंह ने चांदी के मुकुट पहनाकर गुलाम अहमद मीर का किया स्वागत

    तलवार से होगा नफरत का कत्ल ! अशोक सिंह ने चांदी के मुकुट पहनाकर गुलाम अहमद मीर का किया स्वागत

    रांची(RANCHI):- कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहली बार झारखंड पहुंचे है.इस दौरान प्रभारी का एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी के संगम गार्डन तक भव्य स्वागत किया गया.संगम गार्डन में मिलान समारोह में सभी नेताओं ने प्रभारी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया.इस दौरान कांग्रेस के वरीय नेता अशोक सिंह सबसे अलग तरीके से गुलाम अहमद को तलवार और चांदी का मुकुट भेंट कर स्वागत किया है.

    कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि देश में नफरत का माहौल बना हुआ है.इस लिए नफरत का कत्ल प्रभारी करेंगे उन्हें तलवार दिया गया है. उन्होंने कहा कि देश के नफरत को खत्म कर मोहब्बत की दुकान खोलनी है.नफरत का कत्ल करते हुए मोहब्बत का पैगाम हर तरफ फैलाया जा रहा है.आने वाले चुनाव में मोहब्बत की बात होगी. साथ ही कहा कि मुकुट ताजपोशी के लिए पहनाया है.

    आने वाले चुनाव में कांग्रेस नए प्रभारी के नेतृत्व में अलग उत्साह और उमंग के साथ दिखेगी.चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर होगा.गुलाम अहमद मीर जिस राज्य से आते है वहां कई चुनौती  थी बावजूद इसके एक बेहतरीन काम किया है.

    पूर्व प्रभारी अविनाश पांडे के द्वारा तैयार किये गए पिच पर नए प्रभारी जीत दिलाने का काम करेंगे.उन्होंने कहा कि झारखंड में अधिक से अधिक सीट कांग्रेस जीतेगी.



    Related News