हरियाली महोत्सव: धनबाद के दामोदरपुर की नगरवन के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रखी ऑनलाइन आधारशिला

    हरियाली महोत्सव: धनबाद के दामोदरपुर की नगरवन के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रखी ऑनलाइन आधारशिला

    धनबाद(DHANBAD): कोयले के प्रदूषण से जरा राहत पाने के लिए धनबादवासी अब दामोदरपुर जा सकते हैं. शहर से दूर हरियाली की गोद उन्हें जरूर सुकून देगी. इसका चयन नगरवन के रूप में हुआ है. आज इसकी आधारशिला जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऑनलाइन रखी. 9.59 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस दामोदरपुर को 1.5 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा. मौके पर आज धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत जिले के कई पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया.

    देश के 75 जिलों में पौधरोपण

    बता दें कि देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जगह-जगह आजादी के अमृत महोत्सव के तेहत कार्यक्रम हो रहे हैं. वहीं वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की भी 75 वी वर्षगांठ है. इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों को लेकर आज देश के 75 अलग-अलग जिलों में हरियाली महोत्सव मनाया गया.

    झारखंड के 6 शहरों का चयन

    नगर वन योजना के तहत झारखंड के 6 शहरों का चयन किया गया है. इसमें रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह शामिल रहे. वहीं धनबाद के दामोदरपुर का चयन नगरवन के रूप में किया गया.

    बच्चों ने भी किये पौधरोपण

    दामोदरपुर में हुए हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण किया और हरियाली बनाए रखने का संकल्प किया।

    क्या है नगर वन योजना का उद्देश्य

    इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र और मनोरम पर्यावरण का निर्माण करना, वायु ध्वनि प्रदूषण का समाधान, शहरों के पर्यावरण को विकसित करना, जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कर जल संचय करना और पेड़-पौधों और जैव विविधता के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है. 

    रिपोर्ट : शांभवी सिंह और प्रकाश महतो, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news