धनबाद के जोगता में आधा दर्ज़न राउंड फायरिंग ,एक को लगी गोली ,पहुंची पुलिस 

    धनबाद के जोगता में आधा दर्ज़न राउंड फायरिंग ,एक को लगी गोली ,पहुंची पुलिस

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के जोगता  थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे फायरिंग की गई. कम से कम आधा दर्जन चक्र गोलियां चलाये  जाने की सूचना है.  घटना से सिजुआ  10 नंबर मोड़  पर हुई है.  फायरिंग में एक युवक के घायल होने की खबर है.  उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.  घटना के पीछे भी अवैध कोयले का कारोबार ही बताया जाता है.  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.  अवैध कोयला कारोबार में फायरिंग धनबाद में आम बात हो गई है.  लगातार घटनाएं घट रही है, लोगों की जानें  जा रही है.



    Related News