गिरिडीह: गुटखा बनानेवाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर पर बनाकर करता था सप्लाई  

    गिरिडीह: गुटखा बनानेवाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर पर बनाकर करता था सप्लाई   

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के दो थानों की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम शहर के मोहलीचुंवा में छापेमारी कर नकली गुटखा बनाने वाले आरोपी को दबोचा. गिरफ्तार आरोपी सुरेश साहु अपने घर पर ही बहार कंपनी का नकली गुटखा और तुलसी बनाता था. करीब पांच लाख के स्टॉक के साथ घर से मशीन भी जब्त किया गया है.

    पुलिस ने छापेमारी कर गुटखा बनानेवाले को किया गिरफ्तार

    नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान की ओर से सामुहिक रुप से किया गई. जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश साहु पिछले कई महीनों से अपने घर पर ही मशीन लगाकर नकली गुटखा और जर्दा तुलसी बनाकर सप्लाई किया करता था. जिसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को मिली थी. जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश साहु के घर छापेमारी की.

    पांच लाख के गुटखा स्टॉक के साथ घर से मशीन भी जब्त

    पुलिस की टीम ने लगातार दो घंटे तक कार्रवाई की. वहीं अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गुटखा कहां-कहां बेचता था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रहा है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news