शिबू सोरेन को आया हल्का पैरालिसिस अटैक, रघुवर दास ने जल्द ठीक होने की कामना की

    शिबू सोरेन को आया हल्का पैरालिसिस अटैक, रघुवर दास ने जल्द ठीक होने की कामना की

    TNP DESK:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  शिबू सोरेन की तबीयत कुछ ठीक नहीं है . इसकी जानकारी भाजपा नेता रघुवर दास ने दी ,उन्होंने कहा कि उन्हें हल्का पैरालिसिस अटैक आया है . जानकारी के अनुसार रघुवर दास ने यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत के हवाले से कही है. गुरु जी के स्वास्थ्य को लेकर रघुवर दास ने भगवान से प्रार्थना की, जल्द से जल्द गुरु जी स्वस्थ हो और एक बार फिर झारखंड की सेवा में जुटे. 

    सीएम हेमंत ने भगवान जगन्नाथ से पिताजी के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना

     इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी और गुरु जी की तबीयत खराब होने के कारण ही रथ यात्रा में उपस्थित न हो सके इसके लिए खेद जताया. उन्होंने भगवान जगन्नाथ से अपने पिताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना.

    बाबूलाल मरांडी ने भी जाहिर की चिंता 

    गुरु जी की तबीयत खराब होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा श्री शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर से मन दुखी है . मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आपको बताएं फिलहाल डॉक्टर की सलाह पर उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है .जानकारी के अनुसार उन्हें किडनी में इन्फेक्शन और ब्रोंकाइटिस की समस्या है .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news