गुमला : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे थे बैठक, तभी पंखे में अचानक लग गई आग


गुमला(GUMLA): केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्र प्रायोजित योजना को लेकर आज जिले के विकास भवन में बैठक कर रहे थे. यह बैठक विकास भवन के सभागार में हो रही थी. मगर, बैठक के दौरान ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बैठक के दौरान ही एक पंखे में अचानक आग लग गई. आग लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल छा गया. आग लगते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी एक्शन में आ गए और उन्होंने तुरंत इस आग को बुझाया. सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.
ये भी पढ़ें:
टाटा स्टीलकर्मी के घर 15 लाख की चोरी, चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए थे चोर
हादसे के वक्त अर्जुन मुंडा के सात कई सांसद और अधिकारी भी थे मौजूद
हादसा तो टल गया. मगर, विकास भवन में हुई इस आग की घटना अपने आप मे कई तरह के सवाल खड़े करती है. इसी भवन में जिला के उप विकास आयुक्त का कार्यालय है, जो नियमित रूप से यहां बैठक करते हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बैठक की पूर्व से जानकारी होने के बाद भी सभा कक्ष की जांच क्यो नही की गई. अगर बैठक के दौरान आग बढ़ जाती तो अफरा-तफरी हो सकती थी. क्योंकि बैठक के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे. बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा राज्य सभा सांसद समीर उरांव व लोक सभा सांसद सुदर्शन भगत भी मौजूद थे. साथ ही बैठक में जिले के डीसी सुशांत गौरव, डीडीसी हेमन्त सती, एसपी एहतेशाम वकारीब के साथ ही एसडीओ रवि आनंद सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जिला के अधिकांश भवनों की व्यवस्था पूरी तरह से भगवान भरोसे है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+