गुमला में 118 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    गुमला में 118 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA) : गुमला पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर भारी मात्रा में गंजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गांजा की तस्करी कर रहे है. जिसके बाद घाघरा में चांदनी चौक पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगाई गई.

     इसी क्रम में एक वाहन पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया जो देवाकि  समीप एक पेड़ से टकरा गया. जिसके बाद गाड़ी में मौजूद लोग भागने लगे जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा. उसके बाद वाहन की तलासी पर 118 किलो गांजा बरामद हुआ और दो लोगो को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि ये लोग बिहार से बनारस गांजा लेकर जा रहे थे, एसडीपीओ ने कहा कि एसपी साहब के निर्देश पर लगातार गांजा के खिलाफ करवाई की जा रही है.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news