गुमला:हथियार के साथ चार टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, पुल निर्माण में लगे मजदूरों से लेवी को लेकर करते थे मारपीट 

    गुमला:हथियार के साथ चार टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, पुल निर्माण में लगे मजदूरों से लेवी को लेकर करते थे मारपीट 

    गुमला(GUMLA):गुमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से लेवी मांग को लेकर मारपीट करनेवाले 4 उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आपको बताये कि इन चारों उग्रवादियों  की ओर से सिसई थाना क्षेत्र के जलका के पास उत्तर कोयल नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम लगे मजदूरों और मुंशी से लेवी को लेकर मारपीट किया गया था.  

    इन चारों के खिलाफ थाना में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

      वही आपको बता दें कि इन टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ मुंशी और मजदूरों ने 25 लाख रूपये लेवी मांगे जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी,पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और मुंशी से मारपीट कर लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने केश्वर लोहार, हीरा उरांव, नैयका उरांव, लखीरम उरांव को गिरफ्तार किया है.  

    पुलिस ने हथियार भी किया बरामद

      वहीं पुलिस ने चारों  टीएसपीसी उग्रवादियों के पास से चार राइफल, 86 कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया गया है.वहीं चोरों को गिरफ्तार करने के बाद गुमला पुलिस इस केस की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इनके गैंग तक पहुंचा जा सके.   

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news