गुवा शहीद दिवस कल, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

    गुवा शहीद दिवस कल, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

    चाईबासा ( CHAIBASA) - 8 सितंबर 1980 गुवा में हुए गोलीकांड में शहीदों की श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधिगण ग्रामीण गुवा पहुंचते हैं. इसी को लेकर गुरुवार 8 सितंबर 2022 को भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में जनसभा का मंच भी बनाया जा रहा है. इस मंच के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देने के लिए गुवा आने की सूचना है. मुख्यमंत्री के आने की सूचना को लेकर जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का, एसडीपीओ किरीबुरू अजीत कुमार कुजूर तथा गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सुरक्षा को लेकर गुवा बाजार स्थित श्रद्धांजलि सभा तथा गुवा सेल फुटबॉल मैदान स्थित जनसभा को संबोधित करने हेतु मंच का निरीक्षण तथा गुवा एरोस्ट्रीप का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस के पदाधिकारियों ने सुरक्षा से संबंधित पूरी बारीकियों से सभी स्थलों का निरीक्षण किया. साथ ही ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो इसके लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के टुकड़ियों को भी गुवा के विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया. गाड़ियों की पार्किंग के लिए गुवा एरोस्ट्रीप में बनाया गया है. ताकि गाड़ियां सड़क पर खड़ी ना हो तथा मालवाहक गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से रोक लगा दिया गया . ताकि शहीद स्थल से लेकर सभा स्थल तक सड़कें पूरी तरह खाली रहे. 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने कोल्हान के चारों विधायक तथा आदिवासी कल्याण सह ट्रांसपोर्ट मंत्री चंपई सोरेन के अलावा महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी पहुंचेंगे.

    रिपोर्ट - संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news