Breaking: मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के 2 ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की रेड, मचा हड़कंप

    Breaking: मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के 2 ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की रेड, मचा हड़कंप

    चाईबासा (CHAIBASA): झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा के करीबी और झारखंड खैनी के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम छापामारी कर रही है. 6 गाड़ियों में सवार होकर विभाग की दो टीम शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे चाईबासा पहुंची और छापामारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

    नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज चिरानिया के यूरोपीय क्वार्टर स्थित आवास में दो अलग-अलग टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है. छापामारी की कार्रवाई किस मामले में की जा रही है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है. आपको बता दें कि झारखंड खैनी के दोनों पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के और भी कई कारोबार चाईबासा और आदि छापामारी की कार्रवाई किस मामले में की जा रही है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है.

    आपको बता दें कि झारखंड खैनी के दोनों पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के और भी कई कारोबार चाईबासा और आदित्यपुर में है. जिनकी राइस मिल और चना दाल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री है. किस व्यापार को लेकर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.वहीं, नितिन प्रकाश झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के करीबी माने जाते हैं. बताया जा रहा है कि आयकर की अलग अलग टीम रांची, चाईबासा, दुर्गापुर आदि जगह से आई है. टीम डिजिटल दस्तावेज भी खंगाल रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कहां से क्या बरामद हुआ है? सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी ठिकानों में तैनात की गई है .

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news