गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय बना अखाड़ा,आखिर क्यों हुई मारपीट, जानिए पूरा मामला


धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर का प्रखंड कार्यालय मंगलवार को अखाड़ा बन गया. आरोप है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के सामने ही जिला परिषद सदस्य के पति ने कर्मचारी को पीट दिया. इस घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है. वीडियो ने कहा है कि जिप सदस्य के पति ने ज्यादती की है और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की है. उनके खिलाफ गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. इधर जिला परिषद सदस्य के पति का कहना है कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है .10 दिनों से अपने क्षेत्र के एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय का दौड़ लगा रहे हैं .इस सिलसिले में आज कार्यालय गया था और जानकारी लेनी चाहिए कि आखिर मृत्यु प्रमाण पत्र में क्यों विलंब किया जा रहा है. इधर, कर्मचारी का कहना है कि जिप सदस्य के पति ने उनसे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह संचिका बनाकर वीडियो साहब के सामने रखेंगे और उनकी स्वीकृति के बाद पंचायत सचिव को प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा जाएगा. इस पर जिप सदस्य के पति और उनके समर्थक नाराज हो गए और उनके हाथ से संचिका छीन ली और मारपीट की. जब वह घटना की शिकायत करने वीडियो के कमरे में गए तो जिप सदस्य के पति और उनके समर्थक भी उनके पीछे-पीछे चले गए और वीडियो के सामने ही उनकी पिटाई की.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+