दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करेंगे झंडोत्तोलन

    दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करेंगे झंडोत्तोलन

    दुमका(DUMKA): दुमका को झारखंड की उपराजधानी का दर्जा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुमका में राज्यपाल द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है. पुलिस लाइन में राजकीय समारोह आयोजित होता है. दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका पहुंच चुके है. सड़क मार्ग से दुमका पहुचने पर राजभवन में अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. राजभवन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

    कुछ देर विश्राम के बाद राज्यपाल सदर प्रखंड के आसनसोल गांव जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस राजभवन लौट कर रात्री विश्राम करेंगे. गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे. उसके बाद वापस रांची लौट जाएंगे. जिला प्रसासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news