पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई के श्राद्ध क्रम में पहुंचे राज्यपाल, भाजपा नेताओं का भी लगा तांता

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई के श्राद्ध क्रम में पहुंचे राज्यपाल, भाजपा नेताओं का भी लगा तांता

    जमशेदपुर - झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा के बड़े भाई दिवंगत भीमसेन मुंडा के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जमशेदपुर पहुंचे. अर्जुन मुंडा के आवास पर राज्यपाल ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 

    पूरे प्रदेश से भाजपा नेताओं का जमशेदपुर में लगा तांता

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर आवास पर भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा.श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी यहां पहुंचे. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री मनोज सिंह भी यहां पहुंचे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news