एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन,विधि विधान से किया बाबा मंदिर में पूजा अर्चना

    एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन,विधि विधान से किया बाबा मंदिर में पूजा अर्चना

    देवघर(DEOGHAR): चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अपने एक दिवसीय दौरे पर आज देवघर पहुंचे. राज्यपाल बनने के बाद पहली बार वे पूजा अर्चना करने देवघर स्थित बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. मंदिर में तीर्थपुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूरे वैदिक रीति रिवाज से राज्यपाल को संकल्प कराया गया और उसके बाद राज्यपाल द्वारा मंदिर के गर्भगृह में पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कराया गया.

    राज्यपाल ने क्या कहा 

    मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पूरे राज्य और देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. राज्यपाल ने कहा कि देवघर का यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है जहां लोगों की काफी आस्था है. देवघर एक पर्यटन स्थल भी है और यहाँ का यह मंदिर देश के पर्यटन मानचित्र पर इसका महत्वपूर्ण स्थान है. इससे पहले राज्यपाल का स्थानीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके  बाद राज्यपाल देवघर से दुमका के लिए रवाना हुए जहां कल सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति शिरकत करेंगे. आज शाम दुमका राजभवन में वे विश्राम करेंगे. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news