झारखंड की जेल में बंद 56 कैदियों को सरकार करेगी रिहा,सीएम ने लिया निर्णय  

    झारखंड की जेल में बंद 56 कैदियों को सरकार करेगी रिहा,सीएम ने लिया निर्णय  

    रांची(RANCHI): राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 56 कैदी रिहा किए जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य  सजा पुनरीक्षण पर्षद की 30 वीं बैठक में 109  कैदियों की रिहाई के बिंदु पर समीक्षा के बाद यह सहमति बनी. समीक्षा के क्रम में अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और जिला प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो कैदी जेल से रिहा किए जाते हैं, उनकी लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग होनी चाहिए.

     इसके अलावा उनके पुनर्वास की दिशा में भी पहल की जाए.जिससे वह मुख्य धारा में बनें रहें. मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर देखा गया है की जेल से जो बुजुर्ग कैदी रिहा रहा किए जाते हैं,  उन्हें उनका परिवार अपनाने के लिए आगे नहीं आता है. ऐसे में इनको सरकार के यूनिवर्सल पेंशन स्कीम से जोड़ा जाए. ताकि उन्हें इस तरह के हालात में उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि रिहा होने वाले कैदियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए.  जिससे जीविकोपार्जन की दिशा में सहूलियत मिल सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news