चाईबासा : अधिकारियों के जवाब से विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति नाराज, जानिए क्या है पूरा मामला

    चाईबासा : अधिकारियों के जवाब से विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति नाराज, जानिए क्या है पूरा मामला

    चाईबासा(CHAIBASA): झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता विधायक दीपक बिरुवा ने की. इस बैठक में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रहीं. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों द्वारा सदन में उठाए गए सवालों, जिन पर सदन द्वारा आश्वस्त किया गया था, वैसे मामले और सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों से समिति द्वारा जानकारी ली गई. लेकिन अधिकारियों के जवाब से समिति संतुष्ट नहीं हुई. समिति ने बैठक को रोकते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शाम तक जवाब देने का निर्देश दिया.

    अधिकारियों को शो कॉज करते अवमानना की कार्रवाई करने का निर्देश

    बैठक के दौरान विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति के सभापति सह विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि विधानसभा समिति द्वारा दिए गए सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक देना चाहिए. क्योंकि समिति को भी विधानसभा में रिपोर्ट देनी होती है. सवालों के प्रति विभाग गंभीर रहे. अन्यथा अवमानना की कार्रवाई करने को समिति बाध्य होगी. समिति की सदस्य सह बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आश्वासन समिति के सवालों का संतोष जनक जवाब दे अधिकारी क्योंकि समिति की भी जवाबदेही होती है. बैठक में समिति के सचिव धनेश्वर राणा, प्रशाखा पदाधिकारी नरेश ठाकुर, प्रतिवेदक रिपोर्टर प्रेम प्रकाश, अनुसेवक रवि प्रसाद गुप्ता समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news