Good News: धनबाद के नए डीसी कार्यालय में अब मिलने जा रही वाहन  पार्किंग की बेहतरीन सुविधा ,जानिए -क्या है तैयारी !!

    Good News: धनबाद के नए डीसी कार्यालय में अब मिलने जा रही वाहन  पार्किंग की बेहतरीन सुविधा ,जानिए -क्या है तैयारी !!

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के डीसी ऑफिस अपने काम से पहुंचने वालों को पार्किंग में बहुत जल्द कोई परेशानी नहीं होगी. उपायुक्त  आदित्य रंजन के निर्देश पर डीसी कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए  पूर्वी हिस्से में विशाल पार्किंग शेड का निर्माण कार्य प्रगति पर है.  पार्किंग का फ्रेमवर्क पूरा हो चुका है, शीघ्र शेड लगाने का कार्य आरंभ होगा. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया  कि प्रतिदिन बड़ी तादाद में आम लोग अपने विभिन्न कार्यों से समाहरणालय आते है.  आम जनों के साथ पदाधिकारी, मीडिया कर्मी भी  आते है.  

    अक्सर उनके वाहन खुले में खड़े रहते हैं, इसलिए चार पहिया और दुपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग शेड युक्त विशाल पार्किंग एरिया बन रहा है.  पार्किंग शेड बन जाने के बाद उसमें 64 चार पहिया तथा 80 से अधिक दुपहिया वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पार्क किया जा सकेगा.  उपायुक्त ने बताया कि पार्किंग शेड के साथ-साथ आगंतुकों के लिए सीटिंग  व वेटिंग एरिया एवं पार्क का भी निर्माण कार्य चल रहा है. 

    बता दे कि  कुछ दिन पहले ही धनबाद के कोर्ट रोड से डीसी ऑफिस को धैया  रोड में स्थानांतरित किया गया है.  भव्य डीसी कार्यालय तैयार होने के बाद डीसी कार्यालय के साथ-साथ एसएसपी ऑफिस को भी वहां शिफ्ट कर दिया गया है.  कई अन्य विभाग भी स्थानांतरित किए गए है.  बड़ी संख्या में लोग  अपने कार्य को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचते हैं, जिन्हें वाहन पार्किंग में असुविधा होती है, लेकिन अब उनकी यह  परेशानी दूर हो जाएगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     



    Related News