DHANBAD: केंदुआ डीह पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के मेन गेट के समीप बना गोफ 

    DHANBAD:  केंदुआ डीह पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के मेन गेट के समीप बना गोफ

    धनबाद (DHANBAD): लीजिए ,कोयलांचल में शुरू हो गया गोफ बनना , पिछले 2 दिनों से थोड़ी तेज बारिश हुई नहीं कि आज धनबाद के केंदुआ डीह पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के मेन गेट के समीप तेज आवाज के साथ गोफ बन गया.  हालांकि यह इलाका राजपूत बस्ती से बहुत दूर नहीं है और राजपूत बस्ती अग्नि प्रभावित क्षेत्र है, लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप गोफ  बनना कार्यालय के लिए भी खतरे की घंटी से कम नहीं है. इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल है.  हो सकता है कि कार्यालय शिफ्टिंग की बात अब शुरू हो.  बीसीसीएल के अधिकारियों ने सूचना पाते ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.  गोफ  की भराई का काम शुरू कर दिया गया है.  

    रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 



    Related News