गोड्डा: थाना से 500 मीटर दूर चल रहा था चोरी के बाइकों का कारोबार, पता चला तो पुलिस कर्मियों के भी उड़ गए होश

    गोड्डा: थाना से 500 मीटर दूर चल रहा था चोरी के बाइकों का कारोबार, पता चला तो पुलिस कर्मियों के भी उड़ गए होश

    गोड्डा (GODDA) : हाल के दिनों में गोड्डा जिले में बाईक चोरी के अनगिनत मामले विभिन्न थानों में सामने आ रहे थे. बाईक चोरों ने गोड्डा पुलिस के नाक में दम कर रखा था. मगर बीती शाम महागामा थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. महागामा के मोहनपुर चौक पर स्थित हफीज लेथ मशीन गराज में गुप्त सुचना के आधार पर की गयी पुलिस की छापेमारी के बाद पुलिस ने वहां देखा तो पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए. चोरी की दर्जनों गाड़ियां इस लेथ गराज में मिली और सैकड़ों दो पहिया वाहनों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किये गए .

    थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर था लेथ दूकान 

    इस छापेमारी के बाद बाईक और बाईक के अलग-अलग पुर्जों की बरामदगी के बाद लेथ दुकानदार मोहम्मद हफीज अंसारी को तो गिरफ्तार कर लिया गया. मगर हफीज के हिम्मत की भी दाद देनी होगी कि थाना के इतने नजदीक रहकर भी इतने बड़े कारनामों को अंजाम दिए जा रहा था. तो वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे कि पुलिस को इसकी खबर कैसे नहीं हुई.

    रविवार को एसपी ने महागामा थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

    गोड्डा एसपी नाथू सिंह महागामा थाना पहुंचे और उन्होंने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि इस हफीज लेथ मशीन की दूकान से बरामद बाईकों और उसके पार्ट्स की बरामदगी से साफ़ हो गया कि इसमें न सिर्फ जिले बल्कि पडोसी राज्य के जिले भागलपुर और बांका जिले के लोग भी संलिप्त हैं, जो चोरी की बाईक हफीज के पास खपाते थे. उन्होंने कहा कि हफीज चोरी की बाईकों को सस्ते में खरीदकर उसके इंजन और चेचीस नंबर बदलकर अधिकतर कोयला चोरों को बेचता था या फिर पुरे बाईक की पार्ट्स को अलग-अलग कर बेच देता था.

    रिपोर्ट: अजित कुमार सिंह,गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news