गोड्डा: कोर्ट परिसर में अंतर समुदाय विवाह को लेकर जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, हुई मारपीट

    गोड्डा: कोर्ट परिसर में अंतर समुदाय विवाह को लेकर जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, हुई मारपीट

    गोड्डा  (GODDA) : सोमवार को गोड्डा कोर्ट परिसर में एक हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त दिखा जब लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों के साथ बदसलूकी की फिर क्या दोनों ही तरफ से जमकर हाथापाई होने लगी. हालांकि कोर्ट होने की वजह से वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की वजह से बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी मगर तनाव जारी रहा.

    क्या था मामला 

    दरअसल, ये ड्रामा इसलिए बरपा था क्योंकि एक हिन्दू समुदाय के युवक और मुस्लिम समुदाय की युवती का प्रेम प्रसंग का मामला था. लड़की के परिजनों की माने तो लड़की की शादी पूर्व में हुई थी और इस वर्ष जब इंटर की परीक्षा दे रही थी तो ससुराल के बगल में रहने वाले लड़के के साथ ही मिलकर परीक्षा देने जाया करते थे. इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार परवान चढ़ गया. और विगत कुछ महीनो से लड़की अपना ससुराल छोड़कर प्रेमी के घर पर रह रही थी. इस बाबत लड़की के परिजनों ने थाना में शिकायत की और न्यायलय में लड़के के खिलाफ केस भी दायर कर दिया था. सोमवार को न्यायलय में लड़के का बयान होना था जिसमे लड़की को भी लाया गया था. लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गयी उसके बाद कोर्ट में हुआ हंगामा.

    लड़के ने लगाई सुरक्षा की गुहार 

    कोर्ट परिसर से पूर्व दोनों को लाया गया था नगर थाना जहां दोनों ने बताया कि लड़की का एक मामा जो बिहार में पुलिस विभाग में कार्यरत है जो धमकी दे रहा है कि तुम्हारे घर में दो माह बाद बहन की शादी है,देखते हैं कैसे शादी करते हो. लड़के की माने तो घर के अगल बगल सिर्फ मुस्लीम समुदायों का घर जिससे उसको और परिजनों को खतरा बना रहता है.

    रिपोर्ट: अजीत कुमार सिंह, गोड्डा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news