यूपी ,बिहार के बकरों ने धनबाद की नींद में डाली खलल, दर मुंहमांगी फिर भी मीट दुकानों में गजब की भीड़!

    यूपी ,बिहार के बकरों ने धनबाद की नींद में डाली खलल, दर मुंहमांगी फिर भी मीट दुकानों में गजब की भीड़!

    धनबाद: रात में जागने और देर सुबह तक सोने वाला धनबाद बुधवार को सुबह-सुबह ही जग गया था.हाथों में झोला लेकर शहरी मटन की दुकानों पर पहुंच गए थे. मटन बेचने वालों की आज बल्ले बल्ले रही.पैसा देकर भी लोग उनकी चिरौरी करते दिखे. 

    आज दिन भी बुधवार है. बुधवार के दिन होली पड़ने की वजह से दुकानों में जबरदस्त भीड़ दिखी. शहर के जिस कोने में भी चले जाइए, दुकानों में लंबी लाइन लगी हुई थी. दर तो पूछिए मत, कहीं 840 रुपए किलो मटन बिक रहा था तो कहीं 850 रुपए किलो बिक रहा था.बावजूद लंबी लाइन लगी हुई थी. लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.  

    दरअसल कोयलांचल में मटन का बड़ा कारोबार होता है. इस साल बुधवार को होली पड़ने की वजह से लोगों में उत्साह कुछ अधिक है. दरअसल, इन सारी परिस्थितियों को समझते हुए मीट ,मुर्गा के कारोबारी इस साल पूरी तैयारी कर रखी थी. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी-बड़ी खेप मंगाई गई है.थोक में बेचने वाले तो मंगाए ही थे, खुदरा कारोबार करने वाले कारोबारी भी एक साथ मिलकर भी ट्रक से भरकर बकरे बाहर के प्रदेशों से मंगाए थे. 

    बुधवार की सुबह केवल मीट,मुर्गा की दुकानों पर ही भीड़ नहीं दिखी ,बल्कि रंग पिचकारी की दुकान भी सुबह-सुबह खुल गई थी. होली में कोयलांचल शराब गटकने में भी रिकॉर्ड बनाता है. शराब की भी बड़ी खपत होती है. खपत के अनुसार झारखंड में धनबाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाता है.

    रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 



    Related News