पूर्व रेलवे के जीएम निरीक्षण करने पहुंचे देवघर रेलवे स्टेशन, श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दिया भरोसा

    पूर्व रेलवे के जीएम निरीक्षण करने पहुंचे देवघर रेलवे स्टेशन, श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दिया भरोसा

    देवघर(DEOGHAR): श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में रहेगी. यह बातें देवघर स्टेशन निरीक्षण के क्रम में पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोरा ने कही है. जीएम ने बताया कि रेल मार्ग से बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए जाएंगे. प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्टेशन परिसर पर पंखा बिजली बैठने की व्यवस्था मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

    हालांकि जीएम ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर दर्जनों विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. वहीं कई नई ट्रेन की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 12 जुलाई को देवघर से किया जाएगा. इसके अलावा पीएम द्वारा गोड्डा में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाली कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखा जाएगा. जीएम के साथ रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे. मौजूद अधिकारियों को जीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news