पूर्व रेलवे के जीएम ने किया जसीडीह-देवघर-दुमका स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर

    पूर्व रेलवे के जीएम ने किया जसीडीह-देवघर-दुमका स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर

    देवघर(DEOGHAR): पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा ने देवघर, बासुकीनाथ और दुमका स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों और कर्मचारियों को और कैसे सुविधा दिया जाए इस पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इन स्टेशनों पर जीएम ने बुकिंग एरिया, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, विभिन्न यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. दुमका में इनके द्वारा गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया गया और वृक्षारोपण में सक्रिय रूप से भाग लिया.

    अरुण अरोड़ा महाप्रबंधक पूर्व रेलवे ने परमानन्द शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल के साथ जसीडीह और दुमका के बीच ऊपरी उपस्करों, ट्रैक की स्थिति और 24 घंटे हो रहे अनुरक्षण कार्य की जांच करने के लिए विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. निरीक्षण किए गए सभी स्टेशनों पर जीएम द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर विशेष जोर दिया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news