Dumka: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाब तो प्रेमी ने कर दिया काम तमाम, शव को पेड़ पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार

    Dumka: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाब तो प्रेमी ने कर दिया काम तमाम, शव को पेड़ पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना की पुलिस ने गुरुवार को रंगा गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटका एक युवती का शव बरामद किया था. शव की शिनाख्त गांव की 21 मेरीनीला बेसरा के रूप में हुई थी. 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी बाबूजन मुर्मू ने पहले युवती की गर्दन दबाकर हत्या की और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर टांग दिया.

    शादी का दबाव बनाने से नाराज प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

    युवती के पिता बाबूशल बेसरा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपने तरीके से अनुसंधान शुरू किया. जिसमें पता चला कि युवती का प्रेम संबंध गांव के बाबूजन से था. पुलिस ने रात में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले हटिया में युवती से उसकी मुलाकात हुई. एक दूसरे का मोबाइल नंबर आदान प्रदान किया. लगातार बात होने के बाद युवती को मिलने के लिए कई बार जंगल में बुलाया. जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना. इसके बाद युवती शादी का दबाव बनाने लगी. पहले से शादीशुदा होने के कारण उससे शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ गई. काफी समझाने के बाद नहीं मानी तो हत्या करने की साजिश रची. बुधवार की शाम मिलने के बहाने जंगल में बुलाया. शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब उसने शादी की जिद की तो गुस्सा आ गया. युवती के दुपटटा से गला दबाकर मार दिया और फिर अपने गमछे से शव को पेड़ पर लटका दिया ताकि सभी को लगे कि युवती ने स्वयं आत्महत्या की है.

    जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई है. आरोपी पहले से शादीशुदा था और वह किसी सूरत में युवती से शादी नहीं करना चाहता था. दबाव देने की वजह से जान ले ली.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news