घर से फरार लड़की अपने आशिक के साथ पकड़ायी, पुलिस करेगी कोर्ट में पेश  

    घर से फरार लड़की अपने आशिक के साथ पकड़ायी, पुलिस करेगी कोर्ट में पेश  

    Dumka:-दुमका जिला के नगर थाना के डंगालपाडा से एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों को दुमका-गोड्डा बॉर्डर के रामगढ़ से पकड़ा है.

    14 नवंबर से फरार थी लड़की

    दरअसल, 14 नवंबर को डंगालपाडा की रहने वाली एक युवती मोर बेदिया गांव के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी है. युवती के परिजनों द्वारा पहले तो अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई. जब लड़की नहीं मिली तो फिर 18 नवंबर को नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु की

    एसपी ने किया टीम का गठन

    एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. नगर थाना के एसआई अशोक मिश्रा और सहायक पुलिस पूजा यादव को टेक्निकल टीम से मिले इनपुट के आधार दोनों को रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. प्रेमी युगल को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा.

    रिपोर्ट:पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news