गढ़वा में लड़की को स्कूटी सीखना पड़ा भारी, तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर

    गढ़वा में लड़की को स्कूटी सीखना पड़ा भारी, तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर

    गढ़वा (GARHWA): थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना हरैया नहर के पास हुई, जहां स्कूटी चलाना सीख रही युवती को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी. घायल युवती की पहचान मझिआंव गांव निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है.

    बताते चले की सोनी कुमारी इन दिनों हरैया गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थी. इसी दौरान उसने अपने जीजा की स्कूटी चलाना सीखने का कोशिश की. लेकिन जैसे ही वह स्कूटी लेकर हरैया नहर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

    टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनी स्कूटी समेत सड़क पर दूर जा गिरी. हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई और काफी खून बहने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और परिजनों को सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से सोनी को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उनसी हालत नाजूक देखते हुए तुरंत इलाज शुरु किया,

    सोनी केवल स्कूटी चलाना सीख रही थी और उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह प्रयास इतना बड़ा हादसा बन जाएगा. घटना के बाद परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है. इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है, खासकर तब जब कोई गाडी चलाना सीख रहा हो. अगर कोई भी व्यक्ति गाड़ी चलाना सिखना शुरु कर रहा है त उसे  पहले खाली मैदान में चलाना सिखना चाहिए ताकि ऐसी घटना ना हो सको.

     



    Related News