बिहार-झारखंड पर गिरिराज का जुबानी हमला-बिहार में गब्बर राज नहीं लौटेगा, झारखंड में 'जमाई टोला' का चल रहा राज

    बिहार-झारखंड पर गिरिराज का जुबानी हमला-बिहार में गब्बर राज नहीं लौटेगा, झारखंड में 'जमाई टोला' का चल रहा राज

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे थे, जहां वह कई निजी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड सरकार और बिहार मे लालू यादव पर तंज कसा है. उन्होंने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेशी मुसलमानों को झारखंड में दामाद की तरह सम्मान दिया जा रहा है और झारखंड को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बंगाल बनाना चाहते हैं.

    साथ ही बंगाल में ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बना रहीं है. झारखंड राज्य वोट बैंक का राज्य बन गया है और वोट बैंक के लिए झारखंड में बांग्लादेशी मुसलमान के लिए राज्य में कारपेट बिछाई जा रहीं हैं और अब भले ही हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए है, मगर वह गलत कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड सरकार से जनता पूछे की जमाई टोला कहां से आया, इस सरकार के खिलाफ जनता को आक्रोश और विरोध करना चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में झारखंड वासियों  को बहुत परेशानी होगी. साथ ही इसका खामियाजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भुगतना पड़ेगा. 

    वहीं बिहार मामले मे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव एनडीए की सरकार जीत रही है. नीतीश के नेतृत्व में लालू यादव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, जो कभी पूरा नहीं होगा. फिल्म शोले तो आपने देखा होगा जिसमें गब्बर, ठाकुर का हाथ काटता है मगर बिहार का गब्बर लालू के समय जनता का हाथ नहीं गला काटता था. मासूम बेटी बहू कि इज्जत लूटी जाती थी और उनका गला काटा जाता था. पर अब बिहार की जनता इस गब्बर को बर्दाश्त नहीं करेगी, और एनडीए की सरकार में बिहार में विकास हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news