गिरिडीह: सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी 

    गिरिडीह: सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    गिरिडीह(GIRIDIH) :-डुमरी के तेलखारा गोलगो सड़क के किनारे पुलिया के नीचे संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिला है. बताया जाता है की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. जिसके बाद ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. घटना की जानकारी डुमरी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज  दिया.

    जांच में जुटी पुलिस 

    मृतक युवक की  पहचान भरकर निवासी जोधन महतो के रूप में की गई है. मृतक के पास  से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.  जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. वहीं शव देखने से ऐसा लग रहा है कि मृतक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. फिलहाल मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. 

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 



    Related News