गिरिडीह : अवैध कोयला लदा दो ट्रक जब्त, चालक समेत खलासी गिरफ्तार

    गिरिडीह : अवैध कोयला लदा दो ट्रक जब्त, चालक समेत खलासी गिरफ्तार

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी में अवैध कोयल के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रही है. इसी कड़ी में प्रशासन के द्वारा घुजाडीह टोल प्लाजा में लगातार चेकिंग अभियान चला कर कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस ने दो अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक ट्रक चालक औऱ खलासी सहित दूसरे ट्रक के ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है.

    धनबाद से बनारस ले जाया जा रहा था कोयला

    जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक धनबाद से अवैध कोयला लोड कर बनारस मंडी जा रही थी. इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप पुलिस कागजों की जांच करने लगी तो पाया गया कि दोनों ट्रकों में लोड कोयले का कागज फर्जी है. जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों अवैध कोयला लोड ट्रकों को जब्त कर डुमरी थाना ले आई है. फिलहाल पुलिस डुमरी थाना में अवैध कोयला कारोबारी सहित ड्राइवर खलासी मालिक पर मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है. आपको बता दे की गिरिडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है. जिसको लेकर डुमरी में अब तक दर्जनों अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़े गए हैं. इसको लेकर कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news