गिरिडीह: डायरिया से दो लोगों की मौत, दर्जनों बीमार, डॉक्टरों की कमी से बुरा हुआ हाल

    गिरिडीह: डायरिया से दो लोगों की मौत, दर्जनों बीमार, डॉक्टरों की कमी से बुरा हुआ हाल

    गिरिडीह(GIRIDIH): बुधवार के दिन गिरिडीह में डायरिया से दो लोगो की मौत हो गई. जबकि दर्जन ग्रामीण इससे प्रभावित है. डायरिया से हुए मौत का ये मामला जिले के पीरटांड़ प्रखंड का है. जहां  पीरटांड़ और हरलाडीह स्वास्थ केंद्र में दर्जन मरीज भर्ती है. जिनका इलाज चल रहा है.

    डायरिया के प्रकोप से मचा हड़कंप

    वहीं  डायरिया से मारनेवालों में  प्रभु बेसरा और बड़की देवी शामिल हैं. दो लोगो की हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और पीरतांड प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीओ भी पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे.जानकारी के अनुसार दोनो मृतक समेत दर्जन भर ग्रामीण हरलाडीह के ही है. जो सभी बीते एक सप्ताह से बीमार है और इलाज के क्रम में प्रभु बेसरा और बड़की देवी की मौत हो गई. इसमें छह लोगो का इलाज पीरटांड़ के स्वास्थ केंद्र ने किया जा रहा है.

    डायरिया से अब तक दो लोगों की हुई मौत

    वहीं  6 लोगों का इलाज हरलाडीह स्वास्थ केंद्र में चल रहा है. इलाजरत मरीजों में सुकुरमुनी देवी, आरती देवी, बड़की देवी, चरण बेसरा, मालती देवी, अमित सोरेन और रिंकी कुमारी समेत अन्य मरीज शामिल है.इधर दर्जन भर ग्रामीण को दो अलग अलग स्वास्थ केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है. क्योंकि पीरतांड प्रखंड के स्वास्थ केंद्र में एक भी डॉक्टर नहीं है. जहां अब इनका इलाज एएनएम की ओर से  कराया जा रहा हैं.

    डॉक्टरों की कमी से मरीज का बुरा हाल

    बताते चलें कि हाल में राज्य सरकार ने जिले से दर्जन भर डॉक्टरों का तबदला किया था. इसमें राज्य सरकार ने गिरिडीह को सिर्फ आठ डॉक्टर ही उपलब्ध कराया. इसके बाद से कई प्रखंड में डॉक्टर को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है. 

    रिपोर्ट:  दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news