गिरिडीह : स्कूटी ने खड़ी हाइवा में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

    गिरिडीह : स्कूटी ने खड़ी हाइवा में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. जहां स्कूटी चालक द्वारा खड़ा हाइवा में जोरदार टक्कर मारने से स्कूटी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बारे में बताया जा रहा है स्कूटी चालक के साथ उसकी पत्नी भी साथ थी. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहां मौजूद लोगों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और साथ ही स्कूटी भी जप्त कर ली गई है. पुलिस जप्त स्कूटी को थाने में ले जाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

    मृतक पैर से दिव्यांग

    इस घटना के बारे में बताया जाता है कि असुरबांध निवासी रीतेश कुमार एवं उनकी पत्नी करूणा देवी स्कूटी से गिरिडीह से वापस अपने घर लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर किसी वाहन के चकमा दे दिये जाने से स्कूटी चालक ने अनियंत्रित होकर वहां खड़ा हाइवा में जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में पति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई. वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक पैर से दिव्यांग था.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news