झारखंड से बिहार लाई जा रही शराब की अवैध खेप जब्त, गिरिडीह पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    झारखंड से बिहार लाई जा रही शराब की अवैध खेप जब्त, गिरिडीह पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले की तिसरी पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था.इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

    पढें मामले पर एसडीपीओ ने क्या जानकारी दी

    खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार गिरिडीह की ओर से चन्दौरी होते हुए बिहार जाने वाली है.सूचना के अनुसार, कार में बड़ी मात्रा में शराब लदी है और उसमें दो व्यक्ति सवार है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चन्दौरी में निगरानी शुरू की और संदिग्ध कार को वहां खड़ा पाया.पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया.

    शराब लदी गाड़ी समेत दो गिरफ्तार

     स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर 15 कार्टून और चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 466 बोतल शराब बरामद हुई.बरामद शराब में आइकॉनिक व्हाइट 375 एमएल की 68 बोतल, रॉयल स्टेज 375 एमएल की 216 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 की 119 बोतल और इंपीरियल ब्ल्यू 375 एमएल की 63 बोतल शामिल हैं.सभी बोतलों पर For Sale in Jharkhand Only अंकित है.पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दरभंगा (बिहार) निवासी कृष्णा कुमार पासवान और राजन कुमार पासवान के रूप में की है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह शराब झारखंड के दुमका से लेकर दरभंगा जा रहे थे. इस मामले में तिसरी थाना में कांड संख्या 52/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news