गिरिडीह:दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से पुलिस ने जब्त की अलग-अलग ब्रांड की 42 पेटी शराब, झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था शराब

    गिरिडीह:दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से पुलिस ने जब्त की अलग-अलग ब्रांड की 42 पेटी शराब, झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था शराब

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह की देवरी पुलिस ने  जिले के नवादा स्थित सुखलजोरिया बेंगाबाद मुख्य पथ पर एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से अलग-अलग ब्रांडेड शराब की 42 पेटी जब्त करने में सफलता पाई है. जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में भी सफल हुई.बताया जाता है कि नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    पुलिस ने जब्त की अलग-अलग ब्रांड की  42 पेटी शराब

     इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन की जांच की तो पाया कि पिकअप वैन के अंदर लकड़ी के बने बॉक्स में अलग-अलग ब्रांड के शराब की पेटियां रखी हुई है.इसके बाद पुलिस ने सभी को जब्त कर थाने ले आई तथा वाहन चालक और उपचालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     वाहन चालक उपचालक एवं वाहन मालिक शराब तस्कर बिहार के समस्तीपुर जिले के बताए जा रहे हैं जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया.जब्त शराब में रॉयल चैलेंज के 375 मिलीलीटर का 40 पेटी एवं रॉयल स्टैग कंपनी का 375 मिलीलीटरकी दो पेटीयां कुल मिलाकर 42 पेटियां अर्थात 1008 बोतल शराब  पुलिस द्वारा जब्त की गई है. सूत्रों के अनुसार अवैध रूप से शराब धंधेबाज पिकअप वाहन सहित तेज रफ्तार वाले वाहनों के सहारे झारखंड से बिहार शराब की तस्करी करते हैं और मोटी कमाई भी इन धंधे वालों को होते रहती है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news