गिरिडीह:पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हत्याकांड खुलासा,19 दिन बाद दो गिरफ्तार

    गिरिडीह:पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष  हत्याकांड खुलासा,19 दिन  बाद दो गिरफ्तार
    गिरिडीह जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की बीते 21 फरवरी को किसी अज्ञात लोगों द्वारा डुमरी के खाखी जंगल में हत्या कर दी गई थी इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.पुलिस ने 19 दिनों के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या का गुत्थ सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की बीते 21 फरवरी को किसी अज्ञात लोगों द्वारा डुमरी के खाखी जंगल में हत्या कर दी गई थी इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.पुलिस ने 19 दिनों के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या का गुत्थ सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का अर्ध जला शव मिला था

    निमियाघाट थाना परिसर में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को खाखीकला जंगल से राकेश महतो पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का अर्ध जला शव मिला था जिसके बाद निमियाघाट थाना में कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू की गई. उनकी हत्या के बारे में तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूत्र के आधार पर पाया गया कि उनकी हत्या जीटी रोड पर बना रहे मकान के बगल में विवादित जमीन जिस पर उनके द्वारा मकान निर्माण करने को लेकर हुआ है.

    दोनों ने अपना अपराध को स्वीकार किया है

    इस कांड के अनुसंधान के क्रम में राकेश महतो की हत्या करने वाला अपराधी रेवत लाल महतो 40 वर्ष तथा प्रदीप कुमार 28 वर्ष दोनों डुमरी के हेठ टोला निवासी को साक्ष्य के अनुसार विधिवत गिरफ्तार किया गया.बताया कि दोनों ने अपना अपराध को स्वीकार किया है इसके बाद आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

    बताया कि अभी इस कांड में और भी व्यक्ति शामिल होने की संभावना है जिसको पुलिस जांच कर रही है.

    मामले की जांच कर रही हैं पुलिस 

     इधर दोनों व्यक्तियों को पुलिस द्वारा जेल भेजने की सूचना पर दोनों के परिजन और डुमरी के हेड टोला के कुछ ग्रामीण थाने में आकर हंगामा करने लगे.लोगों का कहना था कि दोनों बेकसूर है दोनों की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के मौत में कोई हाथ नहीं है. हालांकि पुलिस द्वारा सभी ग्रामीणों को समझा बूझा कर घर भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news