गिरिडीह पुलिस ने मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा, 8 तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें विस्तार से

    गिरिडीह पुलिस ने मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा, 8 तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें विस्तार से

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह स्थित डुमरी के एनएच 19 पर पुलिस ने मवेशियों से लदा दो कंटेनर सहित एक पिकअप वैन को पकड़ा है. जिसमें लगभग दर्जनों की संख्या में मवेशी लोड है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों से लदा कंटेनर धनबाद की ओर जा रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.

    आठ तस्कर गिरफ्तार 

    आपको बताये कि पुलिस एनएच 19 इसरी बाजार के पास चेकिंग अभियान चलाकर मवेशियों से लदा कंटेनर के साथ मवेशी तस्करों के आठ सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है. वहीं चेकिंग के दौरान बोलोरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें आठ मवेशियों की मौत हो गई है.

    जांच में जुटी पुलिस 

    फिलहाल पुलिस दोनों मवेशी लोड कंटेनरों सहित बोलेरो और पिकअप वैन में लोड मवेशियों को मधुबन गौशाला ले जा रही है. और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है, कि आखिर गिरिडीह में क्यों मवेशियों की तस्करी बढ़ी है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news