गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 56 हजार रुपये कैश के साथ कई समान बरामद

    गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 56 हजार रुपये कैश के साथ कई समान बरामद

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में साइबर अपराधियों के मामले लगातार सामने आते है. पुलिस निरंतर कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करती है, लेकिन इसके बावजूद भी साइबर अपराधी बढ़-चढ़ कर अपराध की घटना को अंजाम देते है. और पुलिस को खुली तौर पर चुनौती देते है. इसे देखते हुए सीआईडी भी अब मैदम में आ गई है. इसी बीच गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

    गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने प्रेस को बताया कि पुलिस को एक गुप्ता सूचना मिली थी की यामाहा शोरूम में एक साइबर क्रिमिनल बाइक खरीदने के लिए आने वाला है. सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने शोरूम में तय समय पर छापेमारी की. छापेमारी में साइबर अपराधी महेंद्र मंडल गिरफ्तार कर लिया गया. महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके दो साथी हजारीबाग में रहते हैं. हरिश से मिले सुराग के आधार पर साइबर पुलिस की एक टीम ने हजारीबाग चतरा बस पड़ाव के पास छापेमारी भी की है. लेकिन यहां से तीन साइबर अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक आइफोन समेत सात मोबाइल, इसके साथ ही 56 हजार रुपये कैश और विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड बरामद किए है.

    यह भी पढ़े 

    अब होटवार जेल के अधिकारियों के धर्म पर सियासत की शुरुआत! भाजपा का तंज जेल अधीक्षक से लेकर बड़ा बाबू तक सारे मुस्लिम, हेमंत का प्रयोग या संयोग 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news