तिहाड़ जेल से सजायफ्ता अपराधी को हथियार के साथ गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

    तिहाड़ जेल से सजायफ्ता अपराधी को हथियार के साथ गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

    गिरिडीह (GIRIDIH) : दिल्ली के तिहाड़ जेल का सजायफ्ता अपराधी सुधीर यादव समेत चार अपराधियों को गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल के साथ दो बाइक भी जब्त किया है. वही दूसरे दिन रविवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी है.

    एसपी ने दी जानकारी

    एसपी दीपक कुमार शर्ना ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में देवघर के मधुपुर के जमुनियाटांड गांव निवासी सुधीर यादव, चतरा जब्राकुटी रंजीत कुमार साहू, देवघर के मार्गोंमुंडा फुलची गांव एंकर दास और देवघर के कलहजोर निवासी मोहम्मद आरिफ शामिल है. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि चारों अपराधियों को बगोदर थाना पुलिस ने उस वक्त दबोचा जब चारों अपराधी अवैध हथियार खरीद कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे. इसी दौरान चारों अपराधियों को बगोदर के हरिहर धाम के समीप दबोचा गया.

    डकैती की बना रहे थे योजना

    इस दौरान पूछताछ में चारो ने कबूला कि वो लोग किसी के घर डकैती के लिए जा रहे थे. प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चारों अपराधियों ने बिहार के किसी जिले से देशी पिस्तौल की खरीदारी कि है. और अब जिस जिले से हथियार खरीदा गया है वहां की जानकारी जुटाई जा रही है. चारों अपराधियों के पास से चार पिस्टल के साथ 19 जिंदा कारतूस और एक एप्पल समेत चार मोबाइल फोन को जब्त किया है.

    चारों है अंतरराज्यीय अपराधी

    प्रेसवार्ता के दौरान एसपी  ने बताया कि सुधीर यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल का सजायाफ्ता अपराधी है. जबकि 1997 में किसी के साथ बलात्कार के आरोप में देवघर जेल जा चुका है. तो एंकर दास के खिलाफ भी लूटपाट करने के साथ आर्म्स एक्ट के अलग अलग मामले में जेल जा चुका है. वही आरिफ भी इसी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से निकला हुआ अपराधी है. चारो अपराधी अंतरराज्यीय है.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमाक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news