गिरिडीह: नक्लसियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला और एक पुरूष नक्सली को किया गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

    गिरिडीह: नक्लसियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला और एक पुरूष नक्सली को किया गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त प्रयास से एक महिला और एक पुरूष नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है. बताया जाता है कि दोनो कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली प्रमुख प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ करन दा के दस्ते के सदस्य है. पुलिस ने इनके पास से एक 9 एमएम के पिस्टल के साथ साथ 9 एम एम के दो जिंदा गोली भी बरामद किया है. मामले की जानकारी एएसपी सुजीत कुमार ने मधुबन थाना में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी, और बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को 28 जनवरी को सूचना दी गई थी कि जंगली पहाड़ी क्षेत्र में कुछ माओवादी संगठन के दस्त सदस्यों के भ्रमणशील होने की सूचना है.

    टीम गठित कर की गई कार्रवाई

    सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक एवं कमांडेंट सीआरपीएफ 154 बटालियन के निर्देशानुसार छापेमारी के लिए  अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एवं द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ के नेतृत्व में 154 सीआरपीएफ की टीम एवं प्रभारी सहायक कमांडेंट के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी एवं थाना प्रभारी मधुबन एवं थाना प्रभारी पीरटांड़ एवं जिला सशस्त्र बल के साथ एक टीम गठित की गई, और त्वरित कार्रवाई के लिए प्राप्त सूचना स्थान टेसाफुली के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू की गई.

    गिरिडीह पुलिस ने एक महिला और एक पुरूष नक्सली को किया गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य तालेश्वर हांसदा उर्फ सेरमा उम्र 29 वर्ष जो जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणियाडीह के निवासी हैं, एवं एक महिला मालती मुर्मू उर्फ गुड़ी उर्फ़ गुड़िया उम्र 19 वर्ष पति तालेश्वर हांसदा  ग्राम टेसाफुली थाना मधुबन जिला गिरिडीह को अवैध हथियार और एक 9 एमएम के पिस्टल दो जिंदा गोली के साथ पकड़े गए.गिरफ्तार नक्सली द्वारा पूछताछ के क्रम में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे प्रतिबंधित नक्सली के प्रमुख प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा उर्फ करण दा के दस्ते का सक्रिय सदस्य है और उनके साथ काम करते हैं.पुलिस ने इन दोनों से गहन पूछताछ के बाद आज मीडिया के सामने गिरफ्तार नक्सलियों को लाया और इसके बाद उन्हे गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news