गिरिडीह: जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है झारखंड 

    गिरिडीह: जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है झारखंड 

    गिरिडीह(GIRIDIH): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को मोदी सरकार के नो साल के कार्यकाल की अनगिनत उपलब्धियों को गिनाया, तो हेमंत सरकार पर भी जमकर बरसे. कहा कि पीएम मोदी के नौ सालों कार्यकाल देश के 130 करोड़ देश वासियों की सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है.  इन नौ सालो में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है.

    पीएम मोदी ने बदली भारत की तकदीर और तस्वीर 

    भाजपा प्रमुख गुरुवार को झाररवंड के गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा आयोजित  मिशन 2024 चुनावों के मद्देनजर आयोजित महती जनसभा को संर्वाधित कर रहे थे.  उन्होने कहा कि भारत के तकदीर और तस्वीर बदलने वाले पीएम मोदी की प्रशंसा दुनिया के कई देशो के  लोग उन्हे होरो ,चिफ बताकर कर रहे है लेकिन कांग्रेस के नेता पीएम मोदी केा  सांप - बिच्छु जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर उनका मजाक बना रहे है. भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुए विकास योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में है ,लेकिन भारत की अर्थ व्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है. इस मामले आज भारत विश्व में पांचवे स्थान पर है. इसी प्रकार स्टील उत्पादन ,और ऑटो मोबाईल सेक्टर में तीसरे स्थान पर है.  देश में 97 फिसद मोवाइल भारत में बनाये जारहे है . 18 लाख करोड की लागत से सड़क ,रेल मार्ग बनाये जारहे है . 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाये है. रोज कमाने खाने वाले 50 लाख गरीबो को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है.  4 करोड लोगो को पीएम आवास दिये गये. 10 करोड 78 लाख किसानो के खातों मे दो दो हजार  की रशि ट्रांसफर की जा रही है.  करोडो लोगो को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है. 

    कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही हैं उसके पेट में र्दद हो रहा है

    श्री नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों मे देश विकास यात्रा की तमाम योजनाए भारत  की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह है.  लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही हैं उसके पेट में र्दद हो रहा है. भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते करते बोखलाकर देश के विकास का विरोध करने लगी हैा उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है. चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रेक व स्टेशन, देवघर में एम्स, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन है. 

    हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

    इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विकास की एक रेखा खिंची है. वहीं झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने चार वर्षों में झारखंड को काफी पिछे धकेल दिया है. झारखंड सरकार वर्तमान समय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है. झारखंड सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने में व्यस्त है. कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार है. जमीन घोटाला, शराब घोटाला, अवैध माइंस सहित बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान बन गई है. कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हेमंत सरकार के शासनकाल में संथाल परगणा में न सिर्फ आदिवासी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, बल्कि बंगलादेशी घूसपैठियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है. इलाके की दलित महिलाओं का तो खुलेआम शोषण हो रहा हैा जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मंराडी ,पूर्व सीएम रघुवर दास सहित भाजपा प्रदेश संगठन के कई बडे नेता ,सांसद ,विघायक ने किया. 

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news