गिरिडीह: आजसू प्रत्याशी यशोदा देव के साथ अमर्यादित हरकत, थाने में F.I.R दर्ज 

    गिरिडीह: आजसू प्रत्याशी यशोदा देव के साथ अमर्यादित हरकत, थाने में F.I.R दर्ज

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के डुमरी में आज मानवता को शर्मशार करनेवाली एक घटना घटी. जिसमे एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. लेकिन ये महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि डुमरी उपचुनाव में एनडीए की हारी उम्मीदवार यशोदा देवी है. जानकारी के मुताबिक यशोदा देवी को एक अज्ञात नंबर से शनिवार को एक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया,जैसे ही यशोदा देवी ने कॉल रिसीव किया,एक व्यक्ति अपना प्राइवेट पार्ट  दिखाने लगा.जिसको लेकर सभी स्थानिय लोगों में आक्रोश है, और लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

    डुमरी उपचुनाव हारी यशोदा देवी के साथ हुई घिनौनी हरकत

    वहीं इस मामले में आजसू नेत्री यशोदा देवी ने अज्ञात व्यक्ति की ओर से वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है. और इसको लेकर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि 9 सितम्बर को सुबह लगभग 6 बजकर 50 मीनट पर उनके पर मोबाइल एक फोन आया, लेकिन वो फोन को रिसीव नहीं कर पायीं. 

    अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर दिखाया प्राइवेट पार्ट

    फिर दोबारा 10 बजकर 49 मीनट पर  बजे उसी नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसे उन्होने रिसीव किया. जिसमें  एक व्यक्ति अचानक न्यूड होकर प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगा. ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की जानी चाहिए.और इस घिनौनी हरकत करनेवाले को जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए. वहीं पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

    रिपोर्ट- दिनेश कुमार



    Related News