गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा गिरिडीह, मंत्री बादल पत्रलेख ने किया झंडोत्तोलन 

    गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा गिरिडीह, मंत्री बादल पत्रलेख ने किया झंडोत्तोलन

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे गिरिडीह जिले में धूमधाम से मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्कूल-कालेजों सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया. जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में हुआ. मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को डीसी-एसपी के साथ सलामी दी. ध्वजारोहण के पूर्व उन्होंने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु के साथ परेड का निरीक्षण किया.

    जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस महोत्सव की बधाई

     मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस महोत्सव की बधाई दी. कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का विकास और हर व्यक्ति का कल्याण और उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. गरीबों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिले. हेमंत सरकार के इस कार्यकाल को सभी लोगों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है. उन्होंने जिला और राज्य की उपलब्धियां भी गिनाई. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news